Saturday 4 March 2017

DHEEEDHAS,RAJASTHAN,INDIA

आखिल भारतीय आँजणा समाज ढीढस
                   
SHANKAR PATEL
9828666702


आँजणा समाज, चौधरी, पटेल, कळबी या पाटीदार समाज के नाम से भी जाना जाता है। इस समाज के लोग मुख्य रूप से मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान ( मेवाड़ एवं मारवाङ क्षेत्र ) में रहते हैं।
आँजणाओं का मुख्य व्यवसाय कृषि और पशुपालन है। आँजणा समाज बहुत तेजी से प्रगति कर रहा है एवं आजादी के बाद यह परिपाटी बदल रही है। समाज के लोग सेवा क्षेत्र और व्यापार की ओर बढ रहे हैं। इस समय समाज के बहुत से लोग, महानगरों और अन्य छोटे शहरों मे कारखानें और दुकानें चला रहे है। आँजणा समाज के बहुत से लोग सरकारी एवं निजी सेवा क्षेत्र में विभिन्न पदों पर जैसे इंजीनियर, डॉक्टर, वकील, अध्यापक, प्रोफेसर और प्रशासनिक सेवाओं जैसे आईएएस, आईएफएस आदि में हैं।
आँजणा समाज में कई सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक नेताओं ने जन्म लिया है। अठारहवीं सदी में महान संत श्री राजा राम महाराज ने आँजणा समाज में जन्म लिया। उन्होंने समाज में अन्याय ( ठाकुरों और राजाओं द्वारा ) और सामाजिक कुरितियों के खिलाफ जागरूकता पैदा की। उन्होंने समाज में शिक्षा के महत्व पर भी जोर दिया।
आँजणाओं की सनातन ( हिन्दू ) धर्म में मान्यता है। आँजणा समाज में अलग अलग समय पर महान संतों एवं विचारकों ने जन्म लिया हैं। इन संतो एवं विचारकों ने देश के विभिन्न हिस्सों में कई मंदिरों एवं मठों का निर्माण करवाया। राजस्थान में श्री राजा राम महाराज ने जोधपुर जिले की लूणी तहसील में शिकारपुरा नामक गाँव में एक मठ ( आश्रम ) की स्थापना की। यह आश्रम शिकारपुरा आश्रम के नाम से प्रसिद्ध है।  (www.anjanasamaj.org )
   
धार्मिक स्थल

संत श्री राजारामजी महाराज आश्रम, शिकारपुरा, जोधपुर 
यह आश्रम राजस्थान के जोधपुर जिले के गाँव शिकारपुरा में स्थित है
शिकारपुरा आश्रम लूणी से 13 किमी पर स्थित है. लूणी राजस्थान के जोधपुर जिले में एक तहसील है | इस आश्रम की स्थापना उन्नीसवीं शताब्दी में संत राजारामजी महाराज द्वारा की गयी | 
मार्ग :-
1. जोधपुर- कांकाणी-शिकारपुरा            
2. पाली- रोहट-कांकाणी-शिकारपुरा
3. लूणी(13km)- शिकारपुरा

संत श्री राजारामजी महाराज आश्रम, चेंडा, पाली 
यह आश्रम राजस्थान के पाली जिले के गाँव चेंडा में स्थित है | चेंडा गाँव पाली शहर से करीब 49 किलोमीटर की दुरी पर स्थित हैं | 
मार्ग :- 
1. जोधपुर(40 km)- रोहट(20km)-जैतपुर(12km)-वायद(7km)-चेंडा(राजारामजी)
2. पाली(15km)-रूपावास(15km)-जैतपुर(12km)-वायद(7km)-चेंडा(राजारामजी)
3. बालोतरा- समदड़ी-मजल-गेलावास-लामब्डा-मान्डावास-चेंडा(राजारामजी)


अंजनी माता मंदिर, चेंडा, पाली 
यह आश्रम राजस्थान के पाली जिले के गाँव चेंडा(नया) में स्थित है | चेंडा गाँव पाली शहर से करीब 52 किलोमीटर की दुरी पर स्थित हैं | 
मार्ग :- 
1. जोधपुर(40 km)- रोहट(20km)-जैतपुर(12km)-वायद(7km)-चेंडा(राजारामजी)(3)–नया चेंडा 
2. पाली(15km)-रूपावास(15km)-जैतपुर(12km)-वायद(7km)-चेंडा(राजारामजी)(3)-नया चेंडा 
3. बालोतरा-समदड़ी-मजल-गेलावास-लामब्डा-मान्डावास-चेंडा(राजारामजी)(88km)-नया चेंडा


संत श्री माला राम जी महाराज आश्रम, बिन्जा, पाली 

यह आश्रम राजस्थान के पाली जिले के गाँव बिन्जा में स्थित है | बिन्जा गाँव पाली शहर से करीब 35 किलोमीटर की दुरी पर स्थित हैं | मार्ग :- 1. जोधपुर(40 km)- रोहट(20km)-जैतपुर(12km)-वायद(5km)-बिन्जा 2. पाली(15km)-रूपावास(15km)-जैतपुर(12km)-वायद(5km)-बिन्जा   3. बालोतरा- समदड़ी-मजल-गेलावास-लामब्डा-मान्डावास-चेंडा-बिन्जा(88km)


संत राजा राम मंदिर, लुम्बा की ढाणी, जालौर

यह मंदिर लुम्बा की ढाणी के लोगों द्वारा बनाया गया है | यहाँ हर साल रामनवमी को मेले का आयोजन होता है.


संत राजारामजी मंदिर, तालियाना, जालौर

यह मंदिर संत ओखा राम जी के द्वारा बनाया गया हैं | जो भगवान कृष्ण की उपासना और संत राजा राम जी महाराज के शिष्य थे |


माता अर्बुदा देवी मंदिर, माउंटआबू 
यह मंदिर माउंट (राजस्थान) में स्थित है |


संत राजारामजी मंदिर ,पारलू (बाड़मेर)

यह मंदिर बाड़मेर के पारलू गाव में स्थिति है।


सामाजिक संस्थान


राजस्थान

जिला- जोधपुर

1. श्री राजाराम आंजना आश्रम ट्रस्ट, शिकारपुरा जोधपुर (राजस्थान)   नोट- ये आश्रम रेलवे स्टेशन लूनी जंक्शन से पॉँच किलोमीटर और जोधपुर       पाली रोड मार्ग पर कांकाणी से चार किलोमीटर दूर हैं |

2. श्री राजाराम सेवा संस्थान
   114, सेंट पेट्रिक्स स्कूल रोड, जोधपुर-342003 
    नोट- इस संस्था में आधुनिक सुविधा वाला छात्रालय हैं और रहने की सुविधा तथा पुस्तकालय भी हैं |

3. पटेल ग्राम सेवा संस्थान पटेल न्याती भवन, 
    पांचवी रोड, जोधपुर-342003 
    नोट- इस संस्था में समाज के लोगो के रहने के लिए उत्तम व्यवस्था हैं |

4. देवाराम शिक्षण संस्थान एवं छात्रावास
   पाल रोड, जोधपुर
   नोट- 1 से 12 तक विद्यालय व् छात्रावास की उत्तम व्यवस्था हैं |

5. श्री राजेश्वेर विकास समिति.
     खेमे का कुँआ, जोधपुर |

6. संत श्री देवारामजी सेवा संसथान,
     शिकारपुरा रोड सालावास.

7. श्री अंजाना पटेल समाज विकास समिति,    सिणली, जोधपुर.

8. श्री राजारामजी सेवा संसथान
   चितला, धवा.

9. श्री राजारामजी महाराज बगेची
    झंवर, तहसील- लूनी, जोधपुर.

10. श्री पटेल समाज विकास समिति,
      रोहिचा खुर्द, तहसील- लूनी.

11. श्री देवाराम सेवा संसथान, 
      मोगरा पाली रोड, जोधपुर.

12. श्री पटेल नवयुवक मंडल,
      चर, तहसील- लूनी


जिला- पाली

1. पटेल छात्रावास    केरिया दरवाजा, मंडिया रोड पाली (राजस्थान) |

2. श्री अंजनी माता मंदिर
   चेंडा, तह- रोहट, पाली

3. संत श्री मालारामजी महाराज मंदिर,
     बिन्जा,  तह- रोहट, पाली.

4. श्री राजारामजी शिक्षण संस्थान,
     रोहट, पाली.


जिला- जालोर

1.  श्री राजारामजी छात्रावास,
     आहोर रोड जालोर.

2.  श्री राजारामजी छात्रावास,
      भीनमाल .

3.  श्री राजारामजी छात्रावास,
      रानीवाडा.

4.  श्री राजारामजी छात्रावास,
      सांचौर.

5.  श्री राजारामजी छात्रावास,
      आहोर.


जिला- बाड़मेर

1. संत श्री राजारामजी मानव सेवा अस्पताल,
     कल्यानपुर मैन रोड, बाड़मेर .

2.  श्री राजारामजी छात्रावास,
     समदडी रोड, बालोतरा.

3. श्री पटेल नयति भवन,
     समदडी

4. श्री राजारामजी छात्रावास,
     सिवाना

5. श्री राजारामजी छात्रावास,
     गुडामालानी.

6. श्री राजाराम द्वारिका गमन विश्राम स्थल,
     तहसील- पचपदरा.

7. श्री राजारामजी व् हरिरामजी महाराज बगेची,

     ढीढस, तहसील- सिवाना.

No comments:

Post a Comment